Category Archives:  Spiritual

बेहद ख़ास है इस वर्ष की राम नवमी, जानिए राम नवमी की पूजा विधि, मुहूर्त और महत्व

Mar 31 2020

Posted By:  Sunny

हमारे देश में राम नवमी का त्यौहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है | राम नवमी का त्यौहार चैत्र मास के शुक्ल नवमी को मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन प्रभु श्रीराम का जन्म हुआ था | इस दिन भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है | इस वर्ष राम नवमी 2 अप्रैल को आ रही है | आज की इस पोस्ट में हम आपको राम नवमी के शुभ महूर्त और पूजा विधि आदि के बारे में जानकारी देने जा रहे है |


राम नवमी का शुभ मुहूर्त
ज्योतिषीय गणना के अनुसार राम नवमी 2 अप्रैल को सुबह 3:40 से प्रारम्भ होकर, 3 अप्रैल सुबह 2:43 तक रहेगी | राम नवमी का मुहूर्त 2 घंटे और 30 मिनट का रहेगा | पूजा का मुहूर्त सुबह 11 बजकर 10 मिनट से दोपहर 1 बजकर 40 मिनट तक है | पूजा के लिए ये समय सबसे उत्तम है, आप इस दौरान पूजा कर सकते है |



विशेष है इस वर्ष की रामनवमी
राम नवमी पर प्रभु श्री राम की सच्चे मन से पूजा करने से कई दुखो का नाश होता है | साथ ही भगवान विष्णु की कृपा भी बनती है | बता दे इस वर्ष की राम नवमी बेहद ही ख़ास है | इस वर्ष राम नवमी गुरुवार के दिन आ रही है और गुरुवार का दिन हरि पूजन के लिए सबसे उत्तम होता है |

राम नवमी की पूजा विधि


* रामनवमी के दिन आप सवेरे जल्दी उठे और पुरे घर की सफाई करे, इसके बाद आप स्नान कर ले और पूजा घर की अच्छे से सफाई करे |

* अब आप पूजा घर में एक चौकी रख दे और उस पर पीले रंग का कपडा बिछाए | ये रंग विष्णु जी को बेहद प्रिय है | अब इस पर आप राम जी की या विष्णु जी की तस्वीर रख दे | यदि आप राम जी के बाल स्वरूप की मूर्ति रखे तो अति उत्तम है |

* अब आप प्रभु को फूलो का हार चढ़ाये और उन्हें तिलक लगाए |

* अब आप प्रभु को भोग लगाए और श्रीराम और विष्णु जी से जुड़े रामचरितमानस, रामायण और रामरक्षास्तोत्र का पाठ करे |

* अब आप राम जी की आरती करे और उनकी मूर्ति को पालने में झुलाये |

* पूजा समापन के बाद प्रसाद लोगो में बाँट दे और ब्राह्मणो को भोज कराये |

* राम नवमी का उपवास रखने वाले जातक दिन में केवल फलाहार ही करे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर